WhatsApp logo Join Naat Group

Hum Ko Apni Talab Se Siwa Chahiye / हम को अपनी तलब से सिवा चाहिए

हम को अपनी तलब से सिवा चाहिए
आप जैसे हैं वैसी अता चाहिए

क्यूँ कहें ये अता वो अता चाहिए
आप को इल्म है हम को क्या चाहिए

भर के झोली मेरी मेरे सरकार ने
मुस्कुरा कर कहा और क्या चाहिए

इक क़दम भी न हम चल सकेंगे हुज़ूर
हर क़दम पे करम आप का चाहिए

आप अपनी ग़ुलामी की दे दें सनद
बस यही इज़्ज़त ओ मर्तबा चाहिए

आप के इश्क़ में हम तड़पते तो हैं
हर तड़प में ओवैसी अदा चाहिए

दर्द ए जामी मिले नात ख़ालिद लिखूँ
और अंदाज़ ए अहमद रज़ा चाहिए

Hum Ko Apni Talab Se Siwa Chahiye
aap jaise hai.n waisi ‘ata chaahiye

kyu.n kahe.n ye ‘ata wo ‘ata chaahiye
aap ko ‘ilm hai ham ko kya chaahiye

bhar ke jholi meri mere sarkaar ne
muskura kar kaha aur kya chaahiye

ik qadam bhi na ham chal sakenge, huzoor !
har qadam pe karam aap ka chaahiye

aap apni Gulaami ki de de.n sanad
bas yahi ‘izzat-o-martaba chaahiye

aap ke ‘ishq me.n ham ta.Dapte to hai.n
har ta.Dap me.n owaisi ada chaahiye

dard-e-jaami mile, naa’t KHaalid ! likhu.n
aur andaaz-e-ahmad-raza chaahiye